{"_id":"5f0ef3fc8ebc3e635a082ea9","slug":"old-man-blew-50-thousand-from-the-bank-premises-ballia-news-vns535876970","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक परिसर से वृद्ध से 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक परिसर से वृद्ध से 50 हजार उड़ाए
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक में बुधवार को पैसा निकाल कर झोले में रख बाहर आते समय एक वृद्ध से 50 हजार रुपये उच्चकों ने बैंक परिसर से ही उड़ा दिया। पीडि़त जब बैंक से बाहर निकला और झोले में हाथ डाला तो पैसा गायब था। जिसके बाद बदहवास होकर रोने लगा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। सिकंदरपुर क्षेत्र के जिंदापुर गांव निवासी मकबूल खान बुधवार की दोपहर सेंट्रल बैंक सिकंदरपुर से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाल कर झोले में रखकर बाहर आ रहे थे। इसी दौरान उच्चकों ने उनके झोले को ब्लेड से काट दिया और पैसा निकाल लिया।
जब पीडि़त बैंक से नीचे उतरा तो अपने झोले को चेक किया, जब पैसा नहीं मिला तो वह रोने-चिल्लाने लगा। जब कुछ लोगों ने यह बात बैंक कर्मचारियों से बताने की कोशिश किया तो वह टालमटोल करने लगे। आए दिन बैंकों में उच्चकों का आना जाना लगा रहता है।