फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officers adopted 99 schools, will beautify Surat

अफसरों ने लिए 99 स्कूल गोद, संवारेंगे सूरत

Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officers adopted 99 schools, will beautify Surat
99 स्कूलों को मिली अधिकारियों की गोद, बदलेगी सूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जिले के 2249 परिषदीय स्कूलों में से 99 विद्यालयों को अधिकारियों की गोद मिल गई है। इनमें से 89 स्कूलों को जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने गोद लिया है। जबकि लगभग दस स्कूलों को जिले के जनप्रतिनिधियों की गोद नसीब हुई है। हालांकि बलिया नगर के विधायर्क र बलिया संसदीय क्षेत्र के सांसद ने अब तक किसी विद्यालय को गोद नहीं लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के गोद लेने की प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर विकास से दूर जिले के 132 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों का चयन किया गया था। इसमें से 99 स्कूलों को तो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया ले लिया है। जबकि 33 स्कूल अभी गोद लेने की बाट जोह रहे हैं।
बता दें कि जिले के चयनित 132 स्कूलों में 19 पैरामीटर के तहत कार्य कराए जाने हैं। जिन स्कूलों में नौ पैरामीटर तक कायाकल्प हुआ है, उसको 19 तक पूरा करना है। विभागीय अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि शेष चयनित स्कूलों को शीघ्र ही जिले के अधिकारियों द्वारा गोद लेने की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

000
अभियंता से लेकर अधिशासी अधिकारी भी शामिल
सूची में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड पीडब्लूडी, खनन अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव, एनआईसी के डीआईओ, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन, परियोजना प्रबंधक भूमि सुधार निगम बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, जिला बचत अधिकारी, पीओ डूडा, जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी, पीओ नेडा, अधिशासी अभियंता यूपीपीसीएल, प्राचार्य डायट, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रभारी नैफेड, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, दुग्ध विकास अधिकारी, बांट-माप अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप, पीएमजीएसवाई के अलावा सभी तहसीलदार, सभी ईओ आदि स्कूलों को गोद लेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
डीएम, बीएसए और डीपीआरओ ने लिया गोद
चयनित 132 स्कूलों में से जिन 99 स्कूलों को अधिकारियों/जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया है उनमें जिलाधिकारी ने माल्देपुर प्राथमिक विद्यालय को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल फेफना और जिला विकास अधिकारी

ने प्राथमिक विद्यालय धरहरा को गोद लिया है।
0000
योजना के तहत 132 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 99 विद्यालयों को अधिकारियों/जनप्रतिनिधियों ने गोद ले लिया है। शेष स्कूलों को भी शीध्र ही गोद लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
सत्येंद्र राय, डीसी, कायाकल्प योजना।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed