{"_id":"e584a9c9932c05dda507cdf63412c5c4","slug":"nurse-theft-of-millions-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स के घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 29 Apr 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की आवासीय कालोनी में बुधवार दिनदहाड़े चोरों ने एक नर्स के कमरे में चोरी की घटना को अंजाम दिया। कमरे के अंदर से 70 हजार रुपये नकदी तथा दो लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी नर्स आशा रानी के ड्यूटी से वापस आने पर हुई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उधर घटना से कर्मचारी संगठनों में काफी नाराजगी है।
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अखिलेश कुमार सिंह की पत्नी आशा रानी महिला अस्पताल में नर्स हैं। उनका आवास चिकित्सालय परिसर में है। इसमें वह परिवार के साथ रहती हैं। बुधवार को करीब 10 बजे ड्यूटी पर चली गईं। इसके बाद करीब 11 बजे पति अखिलेश कुमार सिंह कोर्ट चले गए। करीब एक बजे नर्स ड्यूटी से लौटीं तो आवास के एक कमरे का ताला टूटा था। जब अन्य कमरों को चेक किया तो पाया कि उनके रसोई में लगे ग्रिल को तोड़कर चोर उसी आवास में प्रवेश किए थे। इसकी जानकारी उन्होंने पति को दी।
जब साथियों के साथ अखिलेश आवास पर पहुंचे तो पाया कि उनके कमरे में रखी आलमारी में से 70 हजार रुपये नकदी सहित करीब तीन लाख के जेवरात चोरी हो गए थे। इसकी सूचना कोतवाली को तत्काल दे दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। प्रकरण की तहरीर पति ने कोतवाली में दे दी है।