{"_id":"6269ad85389e242ce24e7294","slug":"nsa-imposed-on-three-including-master-mind-of-paper-leak-accused-dios-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : पेपर लीक के मास्टर माइंड समेत तीन पर लगा रासुका, आरोपी डीआईओएस को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : पेपर लीक के मास्टर माइंड समेत तीन पर लगा रासुका, आरोपी डीआईओएस को मिली जमानत
Thu, 28 Apr 2022 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:24 AM IST
सार
पेपर लीक मामले के विवेचक रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह व नकल माफिया राजू प्रजापति निवासी मऊ तथा रविंद्र नाथ सिंह निवासी अवराई खुर्द पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पर्चा लीक मामले में जेल में बंद मास्टर माइंड समेत तीन लोगों को को बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्ध किया गया है। वहीं अदालत ने पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा को भी जमानत दे दी है।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले के विवेचक रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह व नकल माफिया राजू प्रजापति निवासी मऊ तथा रविंद्र नाथ सिंह निवासी अवराई खुर्द पर रासुका के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इसमें डीआइओएस समेत 47 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसमें से तीन पत्रकारों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। वहीं पुलिस ने तीनों पर से गंभीर धाराओं को हटा लिया है। बुधवार को जिला प्रभारी जज/ एडीजे- द्वितीय की अदालत ने जेल में बंद निलंबित डीआईओएस बृजेश कुमार मिश्रा की जमानत को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 30 मार्च को भीमपुरा थाना के किड़िहरापुर स्थित परीक्षा केंद्र महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज के प्रबंधक ने ही प्रश्नपत्र को समय से पहले ही निकाल लिया।
कंप्यूटर कार्य करने वाले राजू प्रजापति ने फोटोकॉपी कर अंग्रेजी शिक्षक अविनाश गौतम तक पहुंचाया। यहां से कुछ ही मिनटों में इसके हल प्रश्नपत्र को फिर से निर्भय नारायण को उपलब्ध कराया गया। जिसे 25 से 30 हजार रुपये प्रति छात्र के रेट में बेचा गया था।