फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the girls of Kasturba school will study in smart class

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं

Tue, 15 Feb 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Now the girls of Kasturba school will study in smart class
बलिया। सदर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सभी विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना की जाएगी, जिससे वहां अध्ययनरत बालिकाओं को तकनीकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। हालांकि शासन और विभाग की पहल पर चिलकहर विकास खंड में स्थित एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को स्टेट बैंक की मदद से स्मार्ट क्लास की सौगात मिल गई है। शेष 15 विद्यालयों को स्मार्ट क्लास मुहैया कराने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में कुल 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें से चिलकहर विकास खंड ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्टेट बैंक की मदद से स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है। जबकि अन्य 15 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च माह में वहां भी स्मार्ट क्लास आरंभ हो जाएगा। स्थापना के उपरांत बालिकाएं वहां बेहतर ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन

-----
अन्य विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास लगाने की तैयारी
इस बार चिलकहर विकास खंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगाए गए स्मार्ट क्लास की सफलता को में देखने के उपरांत ही आगे अन्य परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास को लगाने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चिलकहर शिक्षा क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना भारतीय स्टेट बैक की पहल पर कराई गई है। इसके लिए शासन की ओर से विशेष निर्देश था। इसके अलावा अन्य 15 कस्तूरबा विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास स्थापित करने की कवायद तेजी से चल रही है। शीघ्र ही वहां भी स्मार्ट क्लस स्थापित हो जाएगा।
आनंद प्रकाश मिश्रा, जिला समन्वयक, कस्तूरबा विद्यालय एवं प्रशिक्षण, बलिया।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed