{"_id":"66887c7abcf6b59a7d0113a4","slug":"not-one-but-two-youths-were-shot-ballia-news-c-190-1-bal1001-118614-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक नहीं दो युवकों को लगी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक नहीं दो युवकों को लगी थी गोली
विज्ञापन
सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक नहीं दो युवकों गोली लगी थी। राकेश साह के अलावा राहुल कुंवर को भी सीने व दाहिने बाजू में गोली लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को भी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। राहुल की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग पर बृहस्पतिवार को गोली चलने की घटना में घायल बैरिया निवासी राकेश शाह ने अपने परिजनों से घटनास्थल गलत बताया था। दरअसल गोली चलने की घटना बैरिया थाना क्षेत्र के नरहरि बाबा मंदिर के निकट टोला बाजराय की है। राहुल कुंवर ने बताया कि अमन सिंह उर्फ भुअर सिंह निवासी कर्ण छपरा, मोहम्मद शाहरुख निवासी बैरिया और फल व्यवसायी राकेश शाह निवासी बैरिया के साथ वह जयप्रकाश नगर ट्रस्ट से लौट रहा था।
टोला बाजराय के पास पहले से खड़े आरोपी हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करने लगे। गोली राहुल और राकेश साह को लगी। बैरिया निवासी राहुल ने गोली लगने की घटना अभिभावकों को नहीं बताई। राकेश ने गलत घटनास्थल बता दिया था। हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। कहा कि सीने और बांह में गोली लगी है। दम घुट रहा है। जानकारी होने पर पिता संजय कुंअर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल राहुल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी उसे ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि राहुल कुंअर की तहरीर पर पीयूष सिंह निवासी तालिबपुर, प्रियांशु वर्मा निवासी करमानपुर, आलोक यादव निवासी मिश्रा के मठिया, विशाल प्रताप सिंह निवासी सोनबरसा तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। किसी बात को लेकर इन लोगों में पुरानी रंजिश थी। इसके चलते या घटना हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।