फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nominal complaints resolved, got assurance

नाममात्र शिकायतों का हुआ निस्तारण, मिला आश्वासन

Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nominal complaints resolved, got assurance
बलिया। सीडीओ प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पेंशन, राशन एवं अन्य शिकायतें आई, जिनमें कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ सौंपा गया कि समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मिलकर मौका मुआयना कर ले। उसके बाद मामले को निस्तारित करें। इस बात का ख्याल रहे कि शिकायतकर्ता निस्तारण से पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में आए हर एक फरियादियों की उन्होंने फरियाद सुनीं। एसडीएम सदर जुनैद अहमद ने भी जनता की समस्याओं को सुना। बैरिया तहसील के सभागार में शनिवार को एसडीएम बैरिया अभय सिंह की अध्यक्षता में 38 शिकायतें आईं। इसमें सात मामलों का तत्काल निस्तारण हो गया। समाधान दिवस पर पुलिस और वन विभाग से कोई अधिकारी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहे। एसडीएम ने सख्त चेतावनी दी की अगली बार से तहसील समाधान दिवस पर तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी तथा विद्युत, नलकूप, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल निगम के अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहें। बेल्थरारोड तहसील सभागार में कुल 15 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया गया। एसडीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गो आश्रय स्थल के मवेशी बर्बाद कर रहे फसल, प्रदर्शन
बैरिया। गो आश्रय केंद्र भगवानपुर (मुरली छपरा) के कर्मचारियों-अधिकारियों के मनमानी से त्रस्त किसानों ने शनिवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि गोआश्रय के पशु हमारे खेत को चर गए हैं, जिससे किसान बर्बाद हो गए हैं। किसानों ने एसडीएम अभय कुमार सिंह को पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि गो आश्रय केंद्र के कर्मचारी और अधिकारी गोवंशों को मिलने वाला चारा अपने घर ले जा रहे हैं। गो आश्रय के पशुओं को खोल कर खेतों में खड़ी फसल चरवा दे रहे हैं। अगर इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। स्थायी निदान के लिए गो आश्रय केंद्र की चारदीवारी बनवाने, मवेशियों को मिलने वाली खुराक व अन्य सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को तैनात करने और लगातार उसकी समीक्षा करने की मांग की। एसडीएम ने पशु चिकित्साधिकारी मुरली छपरा, खंड विकास अधिकारी से मोबाइल से बात की। सभी संबंधित पक्षों को तलब किया है। परमेश्वर गिरी, विनोद कुमार यादव, शिव सागर यादव, बंगारू शाह, हीरामन ,समहूत राम, रामजी यादव ,चंद्रदेव यादव, परमेश्वर दयाल, गुलजार शाह, मानदेव राम, हृदयानंद गोड़, प्रदीप यादव, शंकर सिंह, चंद्रशेखर, पवन कुमार यादव, कविता यादव, ताड़केश्वर यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed