फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nodal officer inspected CHC, PHC

नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण

Thu, 09 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected CHC, PHC
नगरा। अस्पतालों की सच्चाई जानने के लिए बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा आनंद कुमार को बरसात के कारण रास्ता न होने से सीएचसी पर पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने अधीक्षक डॉ. अमित कुमार राय से अस्पताल की सभी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अधीक्षक ने जेनरेटर खराब होने व चिकित्सकों के आवास को अभी तक पूर्ण करा कर विभाग को हस्तानांतरण न किए जाने की जानकारी दी। जिसका नोडल अधिकारी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लिया। इसके बाद पीएचसी पर पहुंचे विशेष सचिव ने पिछले तीन माह के दौरान ओपीडी में देखे गए मरीजों का रजिस्टर, भर्ती मरीजों का रजिस्टर, दवा स्टॉक व प्रसव के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी की रिपोर्ट बना कर शासन को भेजने की बात कही। इस मौके पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ अमित कुमार राय, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीपीएम पीयूष कुमार श्रीवास्तव सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed