फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No drainage cleaning, trouble

नालियों की नहीं हुई सफाई, परेशानी

Tue, 04 Jul 2017 11:17 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 04 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
No drainage cleaning, trouble
गड्ढों में लगा बारिश का पानी। - फोटो : ballia
बारिश ने दस्तक दे दी है लेकिन अभी तक शहर के नाले और नालियों की सफाई नहीं हो सकी है। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नालियों की सफाई के नाम पर नगर पालिका प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। इसको लेकर नागरिकों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन


नगर में नाले एवं नालियों की सफाई के लिए लाखों रुपये का ठेका दिया गया है। लेकिन अभी तक सफाई पूरी नहीं हो पाई है। आलम यह है कि कई जगह नालियों को पाट दिया गया है। जिससे उसकी सफाई होना नामुमकिन है। ऐसे में  बड़े नालों की कुछ स्थानों पर सफाई कराकर कोरम पूर्ति का कार्य किया जा रहा है। प्रोफेसर कालोनी निवासी अजीत यादव ने बताया कि मोहल्ले में सड़क के दोनों तरफ नपा द्वारा नालियां बनाई गई है। लेकिन उसकी सफाई आज तक शुरू नहीं कराई गई, जिससे बारिश होने के बाद नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है।
विज्ञापन


अधिवक्ता अजय शंकर ने कहा कि नगर पालिका के उदासीनता के चलते आनंद नगर मोहल्ले में कई नालियां चोक पड़ी हुई है। उनकी सफाई न होने से लोगों को उसी नालियों के पानी होकर गुजरना पड़ता है। शहर में भी कई मोहल्ले ऐसे है जहां पर नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। सबसे दिलचस्प तो यह है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होकर कलेक्ट्रेट की तरफ आने वाले मार्ग पर नपा द्वारा नाली न बनाए जाने के चलते सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे होकर वादीकारियों तथा फरियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed