फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nine shop shutters stolen at Balesra Chatti, no one is aware

बलेसरा चट्टी पर नौ दुकानों के शटर काटकर चोरी, किसी को भनक नहीं

Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Nine shop shutters stolen at Balesra Chatti, no one is aware
गड़वार-रतसर मार्ग पर स्थित किसाना की दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : BALLIA
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा चट्टी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ठीक सामने स्थित नौ दुकानों का मंगलवार की रात ताला व शटर काटकर चोर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इन घटनाओं की किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर दुकानदारों पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके घर चले गए। इसी बीच रात को चोरों ने एक ही स्थान के नौ दुकानों का लोहे का शटर काटकर दुकानों में रखा सारा सामान चुरा लिया। बता दे कि नंदू सिंह की कपिला पशु आहार की दुकान है। जिसमें से 10 बोरी कपिला पशु आहार ,15 पेटी कोल्ड ड्रिंक चोरी हुई। जितेंद्र सिंह की खाद बीज की दुकान है।
विज्ञापन

जिसमें से स्वाइप मशीन, खाद, बीज नगदी समेत हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया। पत्तल दोना उद्योग की दुकान राकेश सिंह राणा की है उसमें से भी नगदी समेत हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया गया है। अवधेश सिंह की चप्पल जूता की दुकान है। जिसमें रखा हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। राजेंद्र सिंह की कपड़ा की दुकान है उसमें से हजार रुपये के कपड़े समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना की किराना स्टोर की दुकान है जिसमें से हजारों रुपये के सामान समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दिनेश पांडेय की खाद बीज की दुकान है उसमें से भी हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। परमात्मा सिंह की भी दुकान से हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया चोरी चोरी की घटना में लगभग दो लाख से अधिक के सामान के साथ ही नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

बलेसरा चट्टी पर चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान।

बलेसरा चट्टी पर चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed