फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Newspaper vendors honored

समाचार पत्र विक्रेताओं को किया सम्मानित

Fri, 24 Apr 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Newspaper vendors honored
बेल्थरारोड। लॉक डाउन के बीच अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने वाले अखबार वितरकों को विवेकानंद पीजी कॉलेज के प्रबंधक टीएन मिश्रा ने रेलवे प्रांगण में अंगवस्त्रम और राहत सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। अपनी जान की परवाह किए बगैर इन कर्मयोगियों द्वारा घर-घर अखबार पहुंचा कर लोगों को जरूरी सूचनाओं से अवगत कराना प्रशंसनीय है। इस दौरान प्रबंधक टीएन मिश्रा ने कहा कि अखबार वितरक एक योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। घर-घर अखबार पहुंचाना आसान कार्य नहीं है। ऐसे में इन कर्मयोगियों को एक सलाम तो बनता ही है। जिस तरह चिकित्साकर्मी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर समाज हित में अपनी सेवा दे रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। मिश्रा ने लोगों से लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में रहने की अपील की, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सके। इस मौके पर घनश्याम गुप्त, कालिका गुप्त, संतोष कनौजिया, संतोष गुप्ता समेत डेढ़ दर्जन अखबार वितरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed