फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Newly elected officials of Civil Bar Association took oath

Ballia News: सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 09 Apr 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Newly elected officials of Civil Bar Association took oath
दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदा​धिकारियों को शपथ दिल - फोटो : ग्राम न्यायालय की चिह्नित भूमि पर फेंका जा रहा कूड़ा।
बलिया। दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह महासचिव सतेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। चुनाव अधिकारी विद्यासागर मिश्रा एवं परमात्मानंद सिंह की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर यूपी सरकार के अपर महाधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता कर्मयोगी होता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा, न्यायिक अधिकारियों ने समारोह का शुभारंभ किया। पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति (जस्टिस) मान्धाता सिंह ने भी शपथ समारोह में शिरकत की। इस कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दूबे ने समारोह को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।
विज्ञापन

इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष गण विनोद प्रताप सिंह,अवधेश राय,निर्भय नारायण सिंह,सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, रामाशंकर पांडेय, जयप्रकाश उपाध्याय, कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा,कौशल कुमार सिंह, शिवजी पांडेय ,कन्हैया गिरी,विनय कुमार सिंह ,सुरेश बहादुर सिंह,रामविचार यादव ,गौरव सिंह एवं सुभाष पांडे ने अपना अपना विचार व्यक्त किया। इस शपथ समारोह का संचालन कुबेर नाथ पांडेय पूर्व महासचिव सिविल बार एसोसिएशन द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed