फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Newly appointed teachers adopted 100 drop out children

नवनियुक्त शिक्षकों ने 100 ड्रॉप आउट बच्चों को लिया गोद

Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed teachers adopted 100 drop out children
बलिया। 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित नवनियुक्त शिक्षकों ने अपनी सेवा की प्रथम वर्षगांठ अकीलुर्रहमान खां के नेतृत्व में गड़वार रोड स्थित मैरेज हाल के सभागार में मनाई। आउट ऑफ स्कूल एवं ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया।शुरुआत प्रियंका सिंह ने सरस्वती पूजा एवं मेराज अली ने सरस्वती वंदना से किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षकों ने अपने प्रथम वर्षगांठ पर केक काटकर ख़ुशी का इजहार किया। संघर्ष के पलों को याद करते हुए 69000 शिक्षक भर्ती के संघर्षों में साथ देने के लिए पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया। बताया कि नवचयनित अध्यापकों ने इसके लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। लीगल टीम बलिया के संरक्षक अकीलुर्रहमान खां ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ पर जनपद के 100 ऐसे बच्चों को गोद लेने का फैसला किया गया है जो शिक्षा की मुख्यधारा से किन्हीं कारणों से अभी तक जुड़ ही नहीं पाएं हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हांकित करके उनके लिए स्कूल बैग, किताब, कॉपी और ड्रेस वितरित किया गया है। भविष्य में जब तक इनकी बेसिक शिक्षा पूर्ण नहीं हो जाती तब तक हम नवचयनित शिक्षक इन बच्चों को शिक्षा से संबंधित सभी समस्याओं को पूर्ण कर इन्हें विद्यालयी शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। एआरपी अल्ताफ अहमद ने बताया कि जबसे नए शिक्षकों का आगमन बेसिक शिक्षा विभाग में हुआ है, निश्चित तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग में एक नई क्रांति आई है। शिक्षा स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। एआरपी शाहिद परवेज, पारुल सोनकर, प्रियंका सिंह, रेशमी, गीतांजलि राय, पूजा यादव, मीनू यादव, पुष्पा यादव, ज्योति, उत्कर्ष सिंह, रोहित सिंह, विजेंद्र पाण्डेय, मृदुल पाण्डेय, प्रवीण राय, अखिलेश ठाकुर, अजीत वर्मा, संतोष यादव, रतन वर्मा, अभिमन्यु कुमार, श्वेतांश, रजनीश चौबे, सुभाष यादव, शुभम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed