फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Neha was married, she was murdered in the lodge when she insisted on going home

Ballia News: नेहा थी शादीशुदा, घर जाने की जिद पर लॉज में कर दी थी हत्या

Sat, 05 Apr 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Neha was married, she was murdered in the lodge when she insisted on going home
बलिया। शहर के एक लॉज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तथाकथित पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। मामले में यह भी सामने आया है कि युवती की शादी पहले से ही हुई थी। लेकिन आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।
विज्ञापन

कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गाजीपुर निवासी आफरीन ने तहरीर दी थी कि उसकी छोटी बहन नेहा परवीन थी, जिसकी शादी हामीद निवासी घनी थाना सोहावल गाजीपुर के साथ हुई थी। इसी बीच नेहा को जमील अहमद निवासी जेपी नगर ने किसी बहाने से लॉज में बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने जमील पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्त जमील अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नेहा परवीन अपने घर जाने की जिद कर रही थी। 21 मार्च से दोनों होटल व लॉज में रह रहे थे। पास का सारा पैसा खत्म होने पर नेहा घर जाना चाहती थी। दो दिन से जमील पहुंचाने का वादा कर रहा था, लेकिन किसी भी कीमत पर नेहा को जाने देना नहीं चाहता था। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी न मानने पर दोनों में विवाद हो गया। उसी दौरान नेहा ने अपनी बहन को फोन किया था, जिसकी कॉल रिकार्डिग पुलिस को सौंपी है। इसमें पिटाई करने व बचाने की गुहार की आवाज नेहा की सुनाई दे रही है। इसी दौरान जमील ने गला दबाकर नेहा की हत्या कर दी। खुद को गिरफ्तारी से बचने के लिए बाथरूम में खुद की कलाई की नस आरोपी ने काट ली। इसके बाद बेड पर उसके बगल में आकर लेट गया, कुछ देर बाद अचेत हो गया। अगर पुलिस एक दो घंटा लेट से पहुंची होती तो जमील को बचाना भी मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

सदर कोतवाली के उमरगंज नई बस्ती निवासी जमील अहमद (30) का गाजीपुर के आरटीआई चौकी मोहनपुरवा पीर निवासी आजाद नेहा परवीन (29) से प्रेम था। दोनों ने चोरी छिपे 18 मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजनों द्वारा घर पर न रखने पर वे स्टेशन टाउन हाॅल स्थित एक लॉज में आकर तीन दिन से रह रहे थे। 30 मार्च को नेहा परवीन की जमील ने हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद आत्महत्या के लिए कलाई की नस काट ली। मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक-युवती अचेत मिलीं। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने नेहा को मृत घोषित कर दिया और युवक की हालत गम्भीर देख भर्ती कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की पुष्टि होने व बड़ी बहन आफरीन की तहरीर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed