{"_id":"c1d3180628a431ddc4b40ef03e34cc90","slug":"near-the-village-kilkari-echoed-throughout-the-world-scream-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलकारी गांव के पास गूंजी चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलकारी गांव के पास गूंजी चीख
Updated Tue, 17 Feb 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के दिन नगरा-गड़वार मार्ग अंतर्गत किलकारी गांव के सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें नगरा कसबा निवासी एक प्राइवेट कंपनी के जूनियर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में अन्य पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान और दो छात्रों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।
नगरा कसबा निवासी जूनियर इंजीनियर पीयूष तिवारी (22) अपने साथी बीएससी के छात्र जीशान (19) के साथ शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गया था। उधर रसड़ा थाने के अठिलापुर निवासी अजीत पटेल (20), रसड़ा कसबा निवासी रोहित जायसवाल (19), नगरा कसबा निवासी नवीन कुमार (18) तथा राजीव रंजन (18) एक ही बाइक से खनवर गांव के खाकी बाबा मंदिर स्थित पोखरे में स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पीयूष तिवारी की मुलाकात राजीव रंजन और अन्य साथियों से हो गई। राजीव रंजन पीयूष का साथी था। वहां से पीयूष और जीशान एक साथ चल दिए। बाकी अन्य दूसरी बाइक से साथ चले। इसी बीच पीयूष काफी आगे निकल गया।
अन्य साथी पीछे रह गए। उनको फिर से साथ लेने के लिए पीयूष बाइक मोड़कर तेजी से पीछे जा रहा था। इसी बीच आ रहे उसके साथियों की बाइक नगरा थाने के किलकारी गांव के पास भिड़ गई।
हादसे में पीयूष तिवारी ने मौके पर दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को पीएचसी नगरा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान जीशान और नवीन की मौत हो गई। घायलों में रोहित पटेल तथा नवीन कोलंबस इंटरनेशनल में इंटर के छात्र हैं। जीशान नरहेजी महाविद्यालय नरहीं में बीएससी का छात्र था।
राजीव रंजन, रोहित पटेल, रोहित जायसवाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां अजीत पटेल की हालत नाजुक बनी हुई थी। देर शाम उसकी भी मौत हो गई।