फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Naval Unit NCC cadets were welcomed at the Balia

एनसीसी नेवल यूनिट कैडेट्स का बलिया में हुआ स्वागत

Mon, 09 Nov 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 09 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
Naval Unit NCC cadets were welcomed at the Balia
नेवल यूनिट बीएचयू वाराणसी के एनसीसी कैडेट नौका अभियान के तहत सोमवार को महावीर घाट पहुंचे। नेवल यूनिट द्वारा चलाए जा रहे 12 दिवसीय नौका प्रशिक्षण के तहत उनका अंतिम पड़ाव बलिया में था।
विज्ञापन


 उनके महावीर घाट पर पहुंचते ही एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर बीएस ठाकर के नेतृत्व में एनसीसी अधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन



यह अभियान वाराणसी ग्रुप मुख्यालय अ के तत्वावधान में 29 अक्तूबर से नौ नवंबर तक बारह दिवसीय प्रशिक्षण के रुप में चलाया गया। जिसमें सात यूपी नेवल यूनिट एनसीसी बीएचयू वाराणसी द्वारा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान 29 अक्तूबर को इलाहाबाद से नौका से चलकर बलिया पहुंचा। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए गु्रप कमांडर ब्रिगेडियर बीएस ठाकुर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में साहसिक कार्यों के प्रति उत्साह पैदा करना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता पैदा करना व गंगा स्वच्छता अभियान से आमजन को जागरूक करना है।


 इस अभियान दल में कमांडिंग आफिसर राजेश कौशिक, छह पीआई  स्टाफ, 10 सिविल स्टाफ, तीन यूपी जल पुलिस एवं 20 कैडेट शामिल हुए थे। दल  का भव्य स्वागत महावीर घाट पर 90 एवं 93 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर  के साथ ग्रुप कमांडर बीएस ठाकुर के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed