फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nauranga will not be allowed to offer katan: Virender Singh Mast

गंगा उस पार बसे नौरंगा को नहीं चढ़ने दूंगा कटान की भेंट: मस्त

Sun, 10 Nov 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nauranga will not be allowed to offer katan: Virender Singh Mast
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा गंगा पार बैरिया विकासखंड के नौरंगा ग्राम पंचायत को किसी भी हाल में कटान की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य एवं केंद्रीय बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ नौरंगा और दुबेछपरा में कटान रोकने के लिए बैठक कर गंभीरता से चर्चा की गई है।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बाढ़ खंड के अधिकारियोें के साथ बाढ़ से निबटने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। वहीं बाढ़ अधिकारियों ने जानकारी दी कि बाढ़ एवं कटान के प्रमुख कारण बन्धे से एक साथ पानी छोड़ने पर एक साथ हर जगह कटान हुआ है। हालांकि बाढ़ अधिकारियों ने कटान रोकने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। सांसद ने जानकारी दिया कि मेरे ही सुझाव व निर्देश पर केंद्रित बाढ़ खंड के अधिकारी दुबेछपरा में मौके का निरीक्षण किया है। बहुत जल्द बाढ़ पीड़ितों को कटान से निजात मिलेगा, इसके लिए केन्द्रीय व राज्य बाढ़ खंड के अधिकारी विशेषज्ञों से गंभीरता से विचार विमर्श कर प्रोजेक्ट तैयार करने में लगा हुआ है। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि नौरंगा के लोगों द्वारा सूचना मिली है कि अभी भी हर रोज कुछ न कुछ कटान हो रहा है, जो चिंतनीय है, समय रहते नौरंगा गांव को नहीं बचाया गया तो उत्तर प्रदेश के नक्शे से नौरंगा का नामोनिशान मिट जाएगा और करीब 20 हजार की आबादी के सामने सिर छिपाने के लिए छत का संकट उतपन्न हो जाएगा। सांसद ने कहा ऐसी स्थिति को देखते हुए नौरंगा को बचाने का मेरे द्वारा जोरदार प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है नौरंगा को हर हाल में बचा भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed