फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Natural calamity affected 108 people will get roof, 77 Divyang will also get accommodation

बलिया: प्राकृतिक आपदा प्रभावित 108 लोगों को मिलेगी छत, 77 दिव्यांगों को भी आवास

Mon, 13 Feb 2023 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Natural calamity affected 108 people will get roof, 77 Divyang will also get accommodation
बलिया। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों और दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास देने का प्रावधान किया है। इसके तहत जिले को दूसरे चरण में कुल 185 आवास का आवंटन किया है। इसमें प्राकृतिक आपदा प्रभावित 108 लोगों को आवास मुहैया कराया जाएगा। 77 आवास दिव्यांगों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे बैरिया तहसील के दो गांवों के बाढ़ व कटान में घर खोने वालों 47 लाभार्थियों को भी लाभ दिया जाएगा। इनके लिए, दयाछपरा गांव में एक ही स्थान पर आवास का निर्माण कराया जाएगा। जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। वर्ष 18-19 में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

योजना में प्रावधान किया गया है कि एक अप्रैल 2017 के बाद प्राकृतिक आपदा से ऐसे पीड़ित जिनका नाम सेक सूची में नहीं है उन्हें आवास का लाभ दिया जाएगा। वर्ष 2022-23 में जिले के लिए पहले चरण में शासन की ओर से कुल 261 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया। इन आवासों का निर्माण चल रहा है। दूसरे चरण में सरकार ने 185 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मुख्य रुप से प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए 108 व दिव्यांगों के लिए 77 आवास निर्धारित है। प्राकृतिक आपदा में कुल 47 आवास बैरिया तहसील के केहरपर व गोपालपुर के बाढ़ व कटान पीड़ितों को दिया जाएगा। इसमें 14 आवास अनुसूचित वर्ग व 33 आवास सामान्य वर्ग के बाढ़ व कटान में घर खोने वालों को दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों के गांवों में विभिन्न तरह के प्राकृतिक आपदा से घर गंवाने वाले को आवास की सुविधा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन से मांग की थी।

जिले को दूसरे चरण में कुल 185 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ब्लॉकों को आवास का लक्ष्य निर्धारित कर लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश दिया गया है। बैरिया तहसील के केहरपुर व गोपालपुर के बाढ़ व कटान पीड़ित 47 लोगों को आवास दिया जाएगा। - उमेश मणि त्रिपाठी, पीडी, डीआरडीए, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed