फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narhi CHC to be a model under mission rejuvenation

मिशन कायाकल्प के तहत माडल बनेगा नरही सीएचसी

Tue, 09 Feb 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Narhi CHC to be a model under mission rejuvenation
सीएचसी नरही का निरीक्षण करते सीडीओ विपिन जैन। - फोटो : BALLIA
नरही/लक्ष्मणपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरही का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन व मंडलीय परियोजना प्रबंधक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस सीएचसी को मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके जर्जर हो चुके भवनों का मरम्मत मिशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नरही और रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित करना प्रस्तावित है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सीडीपीओ ने गोद ले रखा है। पूरे जनपद में 10 फरवरी को विशेष ग्राम्य स्वास्थ्य (स्वच्छता) एवं पोषण दिवस को संपन्न कराने के लिए सीएचसी के अधीक्षक डॉ साकेत बिहारी शर्मा और सीडीपीओ सोहांव सुरेंद्र कुमार के साथ सीडीओ ने तैयारियों की समीक्षा किया। ताकि सैम-मैम एवं अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जा सके। इस अभियान में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूरे जनपद में 252 जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है। सीडीओ ने सीएचसी से सम्बद्ध कारो एएनएम सेंटर (उप केंद्र) का हेल्थ वेलनेस सेन्टर बनाने हेतु निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारों मन्दिर के पास पोखरे की साफ-सफाई कराने का निर्देश प्रशासक आनंद कुमार चौरसिया को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed