{"_id":"6a6907524cc926e41a0895aa","slug":"narhari-dham-deoghar-of-the-doaba-region-devotees-ballia-news-c-190-1-svns1008-169694-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: द्वाबा का देवघर नरहरि धाम, सावन में जलाभिषेक को उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: द्वाबा का देवघर नरहरि धाम, सावन में जलाभिषेक को उमड़ेंगे श्रद्धालु
जयप्रकाशनगर क्षेत्र के नरहरिपुरी स्थित प्राचीन श्री नरहरि धाम मठ।संवाद
Link Copied
जयप्रकाश नगर। सावन मास शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में गंगा और घाघरा नदियों के बीच नरहरिपुरी स्थित प्राचीन श्री नरहरि धाम मठ में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश और जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित यह धार्मिक स्थल द्वाबा का देवघर भी कहलाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पावन स्थल का उल्लेख श्री वाल्मीकि रामायण में मिलता है तथा यह भगवान शिव की तपोस्थली रही है। हर वर्ष सावन में यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जनकपुर यात्रा के दौरान महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के साथ इस मठ पर एक रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। पूरी रात सत्संग के बाद प्रातःकाल हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद मठ के पूर्वी छोर पर गंगा और सरयू के संगम स्थल से नदी पार करते समय महर्षि विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को दोनों नदियों की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शास्त्रों में सावन के प्रत्येक सोमवार, शिवरात्रि, रुद्राभिषेक, जप, तप और जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना करने पर भक्तों पर उनकी विशेष कृपा होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सावन मास में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर धर्म लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।