फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   My son has driven the girl away, father has given tahrir in the police station

मेरा बेटा लड़की को भगा लाया है, पिता ने दी थाने में तहरीर

Sat, 09 Jan 2021 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
My son has driven the girl away, father has given tahrir in the police station
बैरिया। अपने ही बेटे के खिलाफ पिता ने एक युवती को हरियाणा से भगा लाने और बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रहने का आरोप लगाते हुए बैरिया थाने में शनिवार को तहरीर दी है। कहा कि उनके बीच अक्सर मारपीट होती है। इससे घर का माहौल खराब हो गया है। इसलिए बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र सुरजन छपरा (मिर्जापुर) गांव निवासी छोटेलाल वर्मा ने अपने पुत्र विवेक कुमार वर्मा के खिलाफ तहरीर में आरोप लगाया है कि कुशीनगर जिला के पिपरही गांव की युवती हरियाणा के पानीपत में अपने परिवार के साथ रहती थी। वहां से मेरा बेटा विवेक उसे बहला फुसलाकर भगा लाया है। दोनों ने आपस में शादी भी नहीं की और पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। अब दोनों के बीच आए दिन मारपीट हो रही है। इससे ये डर बना है कि कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। अपील है कि मामले का संज्ञान लेते हुए बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करें, जिससे भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed