फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Muzaffarpur defeated Bhadohi in semi-final

भदोही को हरा मुजफ्फरपुर सेमीफाइनल में

Thu, 27 Jan 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur defeated Bhadohi in semi-final
सुभाष इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ागांव के मैदान पर चल रही 24वीं शिवकुमार सिंह स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल बुधवार को भदोही व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने भदोही को पटखनी देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीयर ब्लॉक के प्रमुख आलोक सिंह ने किया।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मैच में भदोही की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुजफ्फरपुर की टीम ने 17.2 ओवरों में 10 विकेट 97 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें संकल्प सौरभ ने 12 गेंद पर 24 रन तथा निशांत ने 17 गेंद पर 21 रन बनाए। जवाब में उतरी भदोही की टीम 17.3 ओवर कुल विकेट खोकर 77 रन ही बना सकी। इसमें हर्षजीत भानु ने 18 गेंदों पर 17 रन तथा विशाल में 22 गेंदों पर 15 रन बनाए। अनिल सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुजफ्फरपुर टीम के खिलाड़ी एजाज अंसारी को प्रदान किए। प्रतियोगिता में राजेश सिंह व रजनीश सिंह ने कमेन्ट्री, विशाल सिंह व अशफाक ने स्कोरर की भूमिका निभाई। हीरालाल व रघुधन प्रसाद अंपायर की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed