{"_id":"68658395e88bc7d5a605e0f8","slug":"muharram-procession-will-be-taken-out-at-472-places-drones-will-be-used-for-monitoring-ballia-news-c-190-1-ana1001-143259-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 472 स्थानों पर निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 472 स्थानों पर निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
बलिया। मुहर्रम 6 जुलाई को है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 472 स्थानों पर मुहर्रम जुलूस निकाला जाएगा, जिसकी तैयारी विभिन्न ताजियादारों द्वारा की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमा व खुफिया विभाग ने अपने थानों के अंतर्गत संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सूची बना ली है। जिला प्रशासन ने 15 फुट से ऊपर की तजिया व नए परंपरा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है।
जनपद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 थाना के 620 स्थानों पर ताजिया रखी जाती है, 233 स्थानों पर अंजुमन होगा, 44 स्थानों पर मजलिस होगा। इसमें 472 स्थानों पर ताजिया निकाली जाएगी। 10 थाना के 27 स्थान संवेदनशील है। पुलिस विभाग के आंकड़ों में सदर कोतवाली में 16 स्थानों पर ताजिया निकाला जाएगा। इसी प्रकार दुबहड़ में 14, गड़वार में 38, सुखपुरा में 12, फेफना में 27, नरहीं में 14, चितबड़ागांव में 28, बैरिया में 33, हल्दी में 23, दोकटी में 09 स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा रेवती में पांच, बांसडीह में 19, बांसडीहरोड में 16, सहतवार में 13, मनियर में 15, सिकंदरपुर में 66, खेजुरी में 28, पकड़ी में 20, रसड़ा में 36, नगरा में 24, भीमपुरा में 16, उभांव में 50 स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा।
मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च : रतसर। मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार की शाम कस्बा में पुलिस प्रशासन द्वारा रूट मार्च निकाला गया। नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव एवं चौकी प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल के जवान कस्बा के सरस्वती भवन गांधी, आश्रम चौराहा, सदर बाजार, दिलावल पुर, दक्षिणी चट्टी सहित अन्य मार्गों से गुजर रहे लोगों को सुरक्षा के आश्वस्त किया। संवाद
विज्ञापन
दस थाने के 27 स्थान संवेदनशील : जनपद में दस थाने के 27 स्थान संवेदनशील मोहल्ले व गांव चिह्नित हैं। सिकंदरपुर थाना में कस्बा, सोनार पट्टी, शेखपुर, नवानगर, दुबहर थाना में घोड़हरा, चितबड़ागांव थाना के बसुदेवा, टीकादवरी, नगपुरा, खेजुरी थाना के घूराडीह, बालूपुर, मासूमपुर, रस़ड़ा कोतवाली में कस्बा, खड़सरा व मूड़ेरा, उभांव में बेल्थरारोड कस्बा, चैनपुर गुलौरा, शाहपुर अफगा, फरसाटार तथा नगरा में ताड़ीबड़ागांव, जमीन पड़सरा, फेफना में आमडरिया, गड़वार में धनौतीधुरा, रतसर, सिकरियाकला, जनऊपुर और हल्दी में बहादुरपुर व सोनवानी गांव को संवेदनशील घोषित है। इन क्षेत्रों में पुलिस खासे अलर्ट रहेगी।
एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रशासन जुट गया है। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक किया जा रहा है। जुलूस में नई परंपरा पर रोक है, निर्धारित रूट पर निकलेगा। अराजकतत्वों पर विशेष नजर है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।