फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Movement from the districts of Red Zone and Orange Zone can put you at risk

खतरे में डाल सकती है रेड जोन और आरेंज जोन के जिलों से आवाजाही

Thu, 07 May 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Movement from the districts of Red Zone and Orange Zone can put you at risk
जयप्रभा सेतु से होकर बिहार से यूपी में प्रवेश कर रहा वाहन। - फोटो : BALLIA
बलिया जनपद में अभी तक एक भी कोविड-19 का मरीज सामने नहीं आया है। इसकी वजह से ये ग्रीन जोन में है। लेकिन आसपास के सभी जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसे लेकर जिले के बार्डर पर हालांकि जिला प्रशासन की ओर से काफी सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वाहनों की आवाजाही से लोगों में संक्रमण का खतरा व डर बना हुआ है।
विज्ञापन

रेड जोन में शामिल वाराणसी से ऑरेंज जोन में शामिल सारण (छपरा) तक वाहनों की आवाजाही इसका कारण बन सकती है। रेड जोन में शामिल बक्सर से भी रोज दर्जनों छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। भरौली गंगा पुल से शाम ढलने के बाद छोटे वाहनों से खाद्यान्न का खेल भी शुरु हो जा रहा है। नरही पुलिस भी इन वाहनों पर पास लगा होने के कारण कुछ नहीं कर पा रही है। बताया जाता है कि पास लगे ये वाहन सत्ता के करीबियों के होने के कारण भी पुलिस चुप ही रहना बेहतर समझती है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण के आधार पर जनपदों को अलग-अलग जोन में रखा गया है। जनपद ग्रीन जोन में है, लेकिन रेड जोन में शामिल वाराणसी से ट्रक व अन्य छोटे वाहन बिहार के ऑरेंज जोन में शामिल सारण व सिवान आ-जा रहे हैं। सैकड़ो मजदूर भी प्रदेश के रेड व ऑरेंज जोन के अलावा विभिन्न प्रांत जो रेड व ऑरेंज जोन में हैं वहां से जनपद के रास्ते बिहार जा रहे हैं। इसे लेकर आसपास के गांवों के लोग भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed