फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mother and daughter died from fire

झुलसने से मां-बेटी की मौत

Sat, 07 Mar 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
mother and daughter died from fire
अलग-अलग क्षेत्रों में  आग लगने के हादसों में जहां मां-बेटी की मौत हो गई, वहीं हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गए। कोतवाली थाना के राजपुर गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए ले जाने से पहले ही मां ने दम तोड़ दिया, वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान बेटी की भी मौत हो गई। पत्नी को बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


राजपुर निवासी सुरेश राजभर की पत्नी बुद्धिया देवी (32) शुक्रवार की शाम भोजन बना रही थी। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग की चपेट में आ गई। लपटों में महिला और उसकी तीन साल की बेटी गुडिया गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के शोर करने पर उसका पति सुरेश राजभर आग बुझाने का प्रयास किया। गंभीर रूप झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उधर आग में झुलसी बालिका और मृत महिला के पति सुरेश गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान झुलसी बालिका ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


उधर, रसड़ा कोतवाली अंतर्गत नगर स्थित काली मंदिर के पास होली की रात चाय और कोल्ड ड्रिंक्स की दूकान में कुछ शरारती तत्व घुस गए और दूकानों में आग लगा दी। इससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा नागपुर निवासी दिनेश गुप्ता की दूकान नगर के काली जी मंदिर के समीप है। होली के दिन दूकानदार अपनी दूकान बंद करके चला गया। रात में दूकानदार का भाई रवि गुप्ता एवं नौकर उमेश दूकान में सो गए। रात में करीब 10:30 बजे आग की लपटें उठने लगी। जिसे दखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। उसमें सो रहे दोनों युवकों को किसी तरह से बाहर निकाला गया।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अगिभनशमन विभाग को दी। आसपास के  लोगों के साथ अगिभनशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दूकान में रखा दो फ्रिज, बैट्री, इन्वर्टर, लगभग 30 पेटी कोल्ड ड्रिंक्स आदि जल गया। इसी क्रम कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा मंदा में नंदलाल राजभर की रिहायशी झोपड़ी जलने से उसमे रखा घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह और बीडीसी सदस्य पिंटू सिंह ने पांच सौ रुपया नकद और खाद्यान्न मुहैया कराया।



फेफना के सिंहपुर चट्टी पर स्थित एक मिठाई और एक पान की गुमटी में देर रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे झोपड़ी और गुमटी के साथ ही उसमें रखा समान जलकर राख हो गया। फेफना-रसड़ा मार्ग पर स्थित सिंहपुर चट्टी पर फेफना थाना क्षेत्र के करची परूआ गांव निवासी लल्लन गुप्ता की मिठाई की दुकान तथा एकौनी गांव निवासी वीरेंद्र चौरसिया की पान की गुमटी थी। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को अपनी दुकान बंद कर अपने-अपने घर चले गए। रात में किसी समय मौका पाकर अराजक तत्वों ने गुमटी और झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे गुमटी और झोपड़ी में रखा हजारों का समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed