फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Most locations showcase the cameras

अधिकांश थानों के कैमरेे शोपीस

Sun, 17 Dec 2017 10:04 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 17 Dec 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Most locations showcase the cameras
सीसीटीवी - फोटो : FILE PHOTO
 जिले के अधिकांश थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं। इनमें से अभी तक गड़वार थाने में कैमरा नहीं लग सका है। लेकिन अभी भी इसे लेकर पुलिस महकमा सक्रिय होता नहीं दिख रहा। जनपद में जीआरपी थाने को लेकर कुल 23 थाने हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गड़वार थाने को छोड़कर सभी थाने में सीसीटीवी कैमरा लगा तो दिया गया। लेकिन कुछ थानों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में शोपीस बने हुए है। मानिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक को करनी थी। लेकिन आजतक ऐसा नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तो  अधिकांश थानों में कैमरों को जानबूझकर खराब करा दिया गया है।
विज्ञापन


जनपद में अपराध, लूट, छिनैती, हत्या, बलात्कार, थाने में हो रही अवैध वसूली, थाने में दलालों का आवागमन आदि पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने जिले के सभी थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। जिसमें गड़वार थाने को छोड़कर बैरिया, बांसडीह, भीमपुरा, बांसडीहरोड,  चितबड़ागांव, दोकटी, दुबहर, फेफना, खेजुरी, मनियर, नगरा, नरहीं, पकड़ी, रसड़ा, रेवती, सहतवार, सिकंदरपुर, सुखपुरा, उभांव, हल्दी एवं शहर कोतवाली में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। इसमें दो प्रकार के कैमरे लगाए गए थे। जिसमें बुलेट कैमरा कार्यालय तथा ड्रोन कैमरा थाने के मुख्यगेट पर था। इसका उद्देश्य थाने में आने-जाने वाले लोगाें पर पैनी नजर रखने, थाने में हो रही अवैध वसूली पर भी अंकुश लगाने का था।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed