फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 80 complaints were received in December alone.

Ballia News: सिर्फ दिसंबर में आईं 80 से अधिक शिकायतें

Tue, 06 Jan 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
More than 80 complaints were received in December alone.
इंदरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बाद भी संभावित प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। गांवों में दावतों का दौर शुरु हो गया है। अर्थी को कंधा देने से लेकर दरवाजे पर पुछार करने वालों की तादाद बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसी बीच ग्राम पंचायतों में शिकायतों की भी भरमार हो गई है। आईजीआरएस पर कहीं विकास कार्यों में गोलमाल, कहीं बंदरों का आतंक तो कहीं छुट्टा जानवरों की समस्या से संबंधित शिकायतें पड़ी हैं। कतिपय ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के चालू न होने की शिकायत की गई है। ब्लाॅक के अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में जुटे हुए हैं। ब्लाॅक के अधिकारियों के अनुसार सिर्फ माह दिसंबर में 80 से भी अधिक शिकायतें पोर्टल पर प्राप्त हुई थीं। इनकी जांच करा कर निस्तारण कराया गया। जिन प्रमुख ग्राम पंचायतों में शिकायतें पड़ी थी उनमें कमरौली, ताड़ी बड़ागांव, मलपहरसेनपुर, निगहुआ, औराई खुर्द, कोठियां ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन


नगरा के एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर विपक्षी सक्रिय हो गए हैं। जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से काफी शिकायतें मिल रही हैं। शिकायतों की जांच करा कर निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed