फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Moped rider dies after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन के धक्के से मोपेड सवार की मौत

Sat, 01 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Moped rider dies after being hit by unknown vehicle
नगरा। नगरा-रसडा मार्ग पर निजी स्कूल के समीप शनिवार को शाम को अज्ञात वाहन के धक्के से मोपेड सवार 38 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे पीएचसी नगरा लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रसड़ा थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी संतोष यादव पुत्र स्व. जीउत यादव देर शाम मोपेड बाइक से नगरा के तरफ से घर जा रहे थे। अभी वह नगरा-रसडा मार्ग पर कोलंबस स्कूल के समीप पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। नगरा से रसड़ा जा रहे किसी युवक ने सड़क पर उसे देखा तो राघोपुर चट्टी पर पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। वहां से लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीएचसी नगरा पहुंचाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई। युवक के घर में उसकी मां, पत्नी के अलावा दो छोटे छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed