{"_id":"594ff9294f1c1b16058b46e0","slug":"moon-has-been-seen-today-is-idd","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद दिखा, मुबारकबाद का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद दिखा, मुबारकबाद का दौर शुरू
ballia
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
चांद का दीदार होने के बाद चौक क्षेत्र में ईद के लिए खरीददारी करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी पाबंदियों के साथ एक माह की रोजेदारी का इनाम मिलने का वक्त अब आ गया है। सोमवार को ईद की खुशी चारों ओर बिखरी नजर आएंगी। दीनी पाबंदियों के साथ रोजेदारी व इबादत में लगे मुस्लिम परिवार ईद मनाने को तैयार हैं। ईद-उल-फितर की ज्यादातर तैयारी पूरी की जा चुकी है। बाकी की तैयारी को आज रात तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। रोजा की शुरुआत से चांद रात तक सभी रोजेदारों को चांद देखने की ललक होती है। चांद दिखे और मुबारकबाद शुरू हो।
वह दिन भी आ गया। चांद दिख गया और सोमवार को ईद मनायी जायेगी। ईद से पहले हर वर्ग ने अपने लिए, अपने रिश्तेदारों के लिए और अपने दोस्तों के लिए खास तैयारी की है। इतना ही नहीं नौकरी की तलाश में दूसरे मुल्क में रह रहे कई लोग ईद से ठीक पहले अपने घर लौट आये हैं। सभी वर्ग ने ईद की तैयारियों का अनुभव बताया और तैयारी में जुट गये हैं। शहर के ईदगाहों व मसजिदों में ईद की नमाज की तैयारी पूरी कर ली गयी है।