{"_id":"5a47db014f1c1b96368b79b4","slug":"molten-fog-did-not-care","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन, कोहरे ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन, कोहरे ने किया बेहाल
ballia
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर अलाव से गर्मी पाते राहगीर।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश के कारण जनपद में करीब एक सप्ताह से कोहरे व शीतलहर के कारण ठंड में काफी वृद्धि हुई है। शनिवार दोपहर तक घने कोहरे का प्रकोप जारी रहा। जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। आलम यह रहा कि कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं कई ट्रेनें भी अपने गंतव्य कोेेे निर्धारित समय से घंटों विलम्ब से पहुंची। करीब 12.30 बजे धूप निकली। जिसके बाद लोगाें ने राहत की सांस ली। हालांकि डीएम के निर्देश पर कक्षा आठ तक के स्कूल बंद होने से बच्चों को काफी राहत मिली।
जनपद में कोहरे का प्रकोप तथा गलन से आमजन सहित पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल हो गया है।
कोहरा इस प्रकार गिर रहा है कि 20 से 30 मीटर की दूरी पर कुछ भी नहीं दिख रहा है। जिसके चलते सड़क पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी घंटों विलंब से अपने गंतव्य को पहुंची। पहाड़ाें पर हो रही बर्फबारी व बारिश से जनपद में भी एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिसका नतीजा रहा कि गलन के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी जारी रहा। नगर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा गरीब व मजलूम लोग को ठंड से राहत देने के लिए स्टेशन के बाहर, बस स्टैंड व चौराहों पर अलाव जलाया गया है। लेकिन इस वर्ष ग्रामीणों क्षेत्रों में दूर-दूर तक अलाव जलता नहीं दिख रहा है। ठंड में इजाफा हो जाने से ऊनी कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है।
बैरिया ः कड़ाके की ठंड की वजह से जहां एक ओर लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर है, सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन, मधुबनी बाजार, शिवनटोला, लालगंज, बैरिया सहित आधा दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो सुरेमनपुर स्टेशन पर रात में ट्रेन से उतर रहे हैं और उन्हें साधन के अभाव में रात गुजारना होता है। तहसीलदार बैरिया शशिकांत मणि ने बताया कि रोज शाम को अलाव जलवाया जाता है।