फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   molesting a teenager sleeping on the terrace

छत पर सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी

Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
molesting a teenager sleeping on the terrace
छत पर सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी
विज्ञापन

बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक युवक के छत पर सो रही किशोरी से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मचा है। किशोरी के शोर मचाने पर युवक छत से कूदकर भाग निकला।

रात में किशोरी परिजनों के साथ छत पर सो रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला युवक पीछे से दीवाल के सहारे उनके छत पर चढ़ गया और किशोरी के पास जाकर छेड़खानी करने लगा। उसकी हरकतों से जब किशोरी की आंख खुली तो उसने शोर मचाना शुरू किया। इससे वह युवक छत पर से कूदकर भाग निकला। घटना में संबंध में पीड़ित परिवार डायल 112 पर पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गुरुवार की सुबह पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने पंहुचकर युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई घटना है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed