फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mockdrill looking at possible third wave of Corona

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देख मॉकड्रिल

Sat, 13 Nov 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mockdrill looking at possible third wave of Corona
बलिया। कोरोना की तीसरी संभावित लहर की तैयारी को लेकर जनपद में जिला अस्पताल के अलावा पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लखनऊ से आए नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को मॉकड्रिल हुआ। इस दौरान संभावित कोरोना का मरीज आने पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को जांचा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीकू वार्ड, बसंतपुर एल-2 अस्पताल, सीएचसी रेवती, सीएचसी सोनबरसा, सीएचसी सीयर, सीएचसी खेजुरी में एक साथ मॉकड्रिल किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा और एल-2 बसंतपुर के नोडल अधिकारी डॉ. केशव प्रसाद के नेतृत्व में व्यवस्थाएं जांच की गईं। चयनित एंबुलेंस में तैनात कर्मी पीपीई कीट के साथ कोरोना मरीज बच्चे को लेकर एल-2 अस्पताल पहुंचे। एंबुलेंस से मरीज को स्टेचर से लेकर वार्ड में पहुंचे। चिकित्सकीय टीम ने बच्चे का उपचार शुरू किया। इसके बाद नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। पीकू वार्ड के नोडल अधिकारी एवं बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विनेश कुमार के नेतृत्व में मॉकड्रिल हुआ। इसके अलावा सीएचसी सोनबरसा में नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार, सीएचसी रेवती में नोडल अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, सीएचसी खेजुरी में नोडल अधिकारी डॉ. राजनाथ, सीएचसी सीयर में नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मॉकड्रिल संपन्न हुआ। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, डॉ. केशव प्रसाद, डा. जियाउल हुदा एवं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद कुमार सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed