फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLC should also be elected by traders

व्यापारियों द्वारा भी हो एमएलसी का चुनाव

Fri, 03 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
MLC should also be elected by traders
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से संगठन के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को व्यापारी दिवस का आयोजन किया गया। साहू भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी रहे। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर केक भी काटा गया।
विज्ञापन

अरविंद गांधी ने सरकार से मांग की कि तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। पंजीकृत व्यापारियों की ओर से एमएलसी चुनाव, वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू करने, महंगाई कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल व गैस को जीएसटी के दायरे में लाने, जीएसटी की सभी खामियों को दूर करते हुए अर्थदंड समाप्त किया जाए। देश और प्रदेश के व्यापारी को इंस्पेक्टरराज से मुक्त किया जाए। जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान ने कहा कि बलिया में निजी कंपनी की ओर से व्यापारियों की दुकान पर छापा डालकर उत्पीड़न किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। एसपी से मामले की जांच कर उत्पीड़न रोकने की मांग की। अन्यथा संगठन आंदोलन करेगा। सतीश कुमार गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, डॉ. ओमकारनाथ ओझा, मनोज राय, अप्पू सिंह, मनोज गुप्ता, अमीरचंद गुप्ता रहे। अध्यक्षता प्रयाग चौहान और संचालन विनोद वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed