फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Misdeed of a teenager, filed a case for operation when she was pregnant

किशोरी से दुष्कर्म: गर्भवती होने पर आरोपी युवक की मां ने करवाया ऑपरेशन, अस्पताल पहुंचे पिता तो इस हाल में मिली

Thu, 15 Dec 2022 12:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 15 Dec 2022 12:24 PM IST
सार

पीड़िता किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी मर गई है। वह जीविकोपार्जन के लिए बिहार के डोरीगंज घाट पर मछली पकड़ने का काम करते हैं। पुत्री अकेले घर पर रहती है। वह शनिवार से लापता थी। उनके ही गांव के एक युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक की मां ने उनकी पुत्री को धमकी दी थी कि अगर कहीं शिकायत करोगी तो जान से हाथ धो बैठोगी।

विज्ञापन
Misdeed of a teenager, filed a case for operation when she was pregnant
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म, फिर गर्भवती होने पर आरोपी युवक की मां पर किशोरी को बहला-फुसलाकर एक निजी चिकित्सालय में ऑपरेशन कराने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और चौकी इंचार्ज निजी चिकित्सालय पहुंचे तो सभी अस्पताल कर्मी मौके से भाग निकले। एसडीएम ने किशोरी को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी ले जाने का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


क्या है मामला ? 
रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी युवक की मां ने उसे बहला-फुसलाकर बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गई और ऑपरेशन करा दिया। उधर, किशोरी का पिता अपनी पुत्री को चार दिनों तक ढूंढता रहा। पांचवें दिन भनक लगने पर ढूंढते-ढूंढते बैरिया निजी अस्पताल पर पहुंचा। गेट पर खड़ी दाई ने किसी भी रोगी के भर्ती होने से इंकार कर दिया। तब विकलांग पिता जबरिया अस्पताल में प्रवेश कर गया तो सभी कमरों का दरवाजा बंद था। कमरों का दरवाजा खोला तो एक कमरे में उसकी पुत्री बेड पर मिली। उसने 112 नंबर पुलिस को सूचना देने के बाद इसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान से की। पुलिस के वहां पहुंचने पर अस्पताल के सभी स्टॉफ भाग निकले। 
विज्ञापन

 

Misdeed of a teenager, filed a case for operation when she was pregnant
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

क्षेत्राधिकारी को दी गई तहरीर में पीड़िता किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी मर गई है। वह जीविकोपार्जन के लिए बिहार के डोरीगंज घाट पर मछली पकड़ने का काम करते हैं। पुत्री अकेले घर पर रहती है। वह शनिवार से लापता थी। उनके ही गांव के एक युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक की मां ने उनकी पुत्री को धमकी दी थी कि अगर कहीं शिकायत करोगी तो जान से हाथ धो बैठोगी। घटना की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र, चौकी इंचार्ज बैरिया अतुल कुमार मिश्र और 112 नंबर की पुलिस ने निजी अस्पताल का निरीक्षण किया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले की तहरीर पीड़िता के पिता से मांगी गई है। 
उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने बताया कि मामला काफी संगीन है। इस मामले में नर्सिंग होम संचालक, इसमें बैठने वाले डॉक्टर, काम करने वाले कर्मचारी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। किशोरी का इलाज भी सीएचसी सोनबरसा में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed