फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   miscreants looted 1.74 lakh from the CSP operator of State Bank in maniyar ballia

यूपी: दिनदहाड़े बदमाशों का आतंक, स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक से लूटे 1.74 लाख

Mon, 25 Jan 2021 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Jan 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted 1.74 lakh from the CSP operator of State Bank in maniyar ballia
demo

बलिया जिले के मनियर असलहे के बल पर बदमाशों ने दिनदहाडे क्षेत्र के महेंद्रा ढाले से सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक से 1.74 लाख रुपये नगद, पल्सर गाड़ी एवं मोबाइल छीन कर भाग गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंन मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा सीएसपी संचालक व संबंधित व्यक्ति को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी अख्तर अंसारी की बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के टोलापुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक खादीपुर के नाम से सीएसपी संचालित है। सीएसपी का कार्य उसका करीबी व खादीपुर निवासी मनीष यादव देखता था। सीएसपी का पैसा निकालने मनियर स्टेट बैंक में संचालक का करीबी मनीष पहुंचा और यहां से 1.70 लाख रुपये लेकर बाइक से सीएसपी पर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह महिंद्रा ढाले के पास पहुंचा। तो वहां पहले से दो अपाचे बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर रोक लिया, फिर उसके सिर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वो उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल छीनकर मनियर की तरफ भाग गए।

पीड़ित ने किसी के मोबाइल से 112 नंबर को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि मामले की अभी जांच पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed