फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minor raped in Ranchi, Army soldier arrested from Ballia

रांची में नाबालिग से किया दुष्कर्म, बलिया से पकड़ा गया सेना का जवान

Mon, 28 Sep 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Minor raped in Ranchi, Army soldier arrested from Ballia
चिलकहर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब रांची (झारखंड) पुलिस के साथ गड़वार पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंच गई। घर की महिलाओं ने दरवाजा बंद कर छत से पथराव शुरू कर दिया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस वहां से खिसक गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी भारी मात्रा में फोर्स के साथ पुन: पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव निवासी युवक झारखंड में आर्मी में नौकरी करता है। वहां उस पर आरोप है कि वह रांची की एक नाबालिग लड़की से पिछले कई सालों से शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। जब लड़की शादी का दबाव बनाने लगी तो मार्च में अवकाश लेकर घर चला आया। इसके बाद लड़की ने उसके विरुद्ध मार्च में ही थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। सोमवार की सुबह झारखंड की रांची पुलिस के साथ गड़वार पुलिस जवान के घर जैसे ही पहुंची, उसके परिवार के सदस्यों ने छत पर खड़े होकर ईंट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस भी बैरंग वापस चली आई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार किया। उसे थाने लाया गया और रांची पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed