फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Migrant laborers got work, now payment delays

प्रवासी मजदूरों को गांव में काम मिला तो अब भुगतान में विलंब

Sat, 13 Jun 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers got work, now payment delays
बलिया। लॉकडाउन के बाद गांवों में रोजगार के लिए मनरेगा में बड़े पैमाने पर कार्य शुरू कराया गया है लेकिन जिस रफ्तार से कार्य शुरू कराया गया उसके सापेक्ष मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कई गांवों में 15 से 20 दिनों बाद भी भुगतान नहीं होने से मजदूर परेशान हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण वर्ष 2020-21 वित्तीय साल की शुरुआत के महीने में मनरेगा का कार्य पूरी तरह ठप रहा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार मनरेगा कार्यों को शुरू किया गया। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए आनन-फानन में मनरेगा के तहत रोजगार देने की कवायद रही। वर्तमान में मनरेगा के तहत कुल 81099 परिवारों को रोजगार दिया गया है। करीब दो माह से चल रहे काम के दौरान काम करने वाले मजदूरों को अब भुगतान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई गांवों में तो 15 से 20 दिनों तक मजदूरों का भुगतान नहीं होने के कारण मजदूरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बतौर उदाहरण शहर से सटे दुबहड़ ब्लॉक के जमुआ गांव के जॉब कार्डधारक पीर मुहमम्मद ने 16 दिन कार्य किया लेकिन इसका भुगतान करीब एक पखवाड़ा बाद भी खाते में नहीं पहुंचा। इसी तरह इसी गांव के खलील ने 15 दिनों तक काम किया लेकिन 20 दिनों बाद उसे मजदूरी नहीं मिली। जबकि इन मजदूरों की एमआईएस फीडिंग भी हो चुकी है। यही हाल जनपद के कई गांवों का है।
विज्ञापन

-
चार हजार प्रवासी ही मनरेगा में कर रहे कार्य
बलिया। लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए करीब दो माह पहले मनरेगा के तहत कार्यों को शुरू करा दिया गया। प्रवासी मजदूरों का मनरेगा की ओर खास झुकाव नहीं है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में 70000 से अधिक प्रवासी विभिन्न शहरों व जनपदों से जनपद स्थित गांवों में पहुंचे हैं लेकिन अब तक 4000 प्रवासी ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मनरेगा के तहत कार्य कराने की हाजिरी से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया ऑनलाइन है। जिन मजदूरों की एमआईएस हो गई है उनकी मजदूरी खाते में लगातार भेजी जा रही है। ऑनलाइन में कभी-कभी दिक्कतें आ जाती हैं, किसी मजदूर का भुगतान बाधित नहीं होगा।-बीएन सिंह, सीडीओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed