{"_id":"682247375db0a0a6a600585b","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-pickup-ballia-news-c-190-1-svns1007-139581-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पिकअप के धक्के से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पिकअप के धक्के से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
बैरिया। कस्बे के तहसील मोड़ के निकट एक वेल्डिंग की दुकान पर रात को रखवाली करने वाला व्यक्ति तहसील मोड़ स्थित एक होटल से खाना खाकर लौट रहा था। पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
चिंतामणि के टोला निवासी सुनील सिंह की बैरिया तहसील मोड़ के निकट वेल्डिंग की दुकान है। उस दुकान की रखवाली कस्बा के पश्चिम टोला निवासी संजय सिंह (35) करते थे। रविवार की देर शाम तहसील मोड़ स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए संजय सिंह गए हुए थे। खाना खाकर लौटते समय बलिया की तरफ से आ रही पिकअप ने पोस्ट ऑफिस के सामने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। सड़क पर छटपटा रहे संजय सिंह को लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहंुचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इस बाबत एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया किस शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। हालांकि इस बाबत पूछने पर दुकानदार सुनील सिंह ने बताया कि संजय सिंह हमारे दुकान की रात में रखवाली करते थे। सड़क दुर्घटना के बाद उनका शव लेने वाला गांव पर कोई नहीं है। उन्हें सूचना दे दी गई है। हालांकि शव के दाह संस्कार करने का मैँने खुद ही निर्णय लिया है। संवाद