{"_id":"5defd1e68ebc3e87ef0a7be1","slug":"meritorious-honored-in-training-camp-of-scout-guide-ballia-news-vns499096871","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर में सम्मानित हुए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर में सम्मानित हुए मेधावी
विज्ञापन
खेजुरी में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : BALLIA
बलिया। खेजुरी स्थित आनंद बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित छह दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, प्रबंधक घनश्याम सिंह ने किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानि किया गया।
इस दौरान घनश्याम सिंह ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश को विकास के पथ पर अग्रसर कराने हेतु युवाओं को आगे आना होगा। शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। सरकार साक्षर बनाना चाहती है जबकि लोगों का शिक्षित होना आवश्यक है। युवा चेतना परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का अनुशासित होना आवश्यक है। देश संकट में है। जीडीपी 4.5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हैदराबाद, उन्नाव और बक्सर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। प्रबंधक घनश्याम सिंह ने कहा की देश के निर्माण में युवाओं-छात्रों का योगदान अनिवार्य है।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर हरेकृष्ण पासवान, दीपक सिंह, बृजेंद्र सिंह, अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, बैजू राय, रविशंकर राय पप्पू, गुड्डु सिंह, आलोक राय सोनू, अजय ओझा, दीपक गोंड़, रामजन्म गुप्ता, शमशेर सिंह, लल्लन चौधरी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।