फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Medical staff tied up with female patients at Kovid Care Center

कोविड केयर सेंटर में मेडिकल स्टाफ ने महिला मरीजों से बंधवाई राखी

Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Medical staff tied up with female patients at Kovid Care Center
बलिया। रक्षाबंधन पर चिकित्सकीय स्टाफ ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आई महिला मरीजों से राखी बंधवा कर उनका मनोबल बढ़ाया। राखी बांधकर महिला मरीज भी काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन

बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान वहां मरीज के रूप में गई बहनों से चिकित्सकों व अन्य कोरोना वारियर्स ने राखी बंधवाई। डॉक्टरों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर बहनें भी काफी खुश नजर आ रही थीं। इस अवसर पर चिकित्सकों ने भी वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को खूब प्यार किया।
विज्ञापन

उधर, सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह ने बांसडीह तहसील क्षेत्र के खरौनी गांव में रेत पर मास्क बंधन की कलाकृति बनाकर लोगों को विश्व में चल रही महामारी कोविड-19 को लेकर जागरूक किया। रूपेश ने कहा कि महामारी के इस काल में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों और भाइयों को एक दूसरे की कलाई पर राखी बांधने के साथ ही मास्क बांधने को लेकर भी जागरूक करना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रक्षाबंधन पर यह कलाकृति बनाई है, ताकि लोग जागरूक हों और महामारी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed