फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Medical college will be built, find land

मेडिकल कालेज बनेगा, जमीन खोजें

Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Medical college will be built, find land
बलिया। उच्च शिक्षा एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि जनपद को संवाद, संपर्क और सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाना है। शिक्षा विभाग के संबंध में उन्होंने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन किए जाने पर जोर दिया। स्कूली भवनों के रखरखाव और उनके निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थलों से गोबरों का प्रयोग प्राकृतिक खेती के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे के मैदानों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना सरकार की योजना है। प्राकृतिक खेती के लिए उन्होंने अलग से उत्पादन केंद्र खोलने की बात भी कही। मंत्री ने पशु चिकित्सा विभाग से पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्योंकि जनपद में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है उसका कारण जमीन की अनुपलब्धता है। सीएमओ और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जाए। उन्होंने संविदा पर काम कर रहे डॉक्टरों पर नजर रखने के लिए कहा। दवाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। श्रम विभाग से उन्होंने साइकिल वितरण कार्यक्रम के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि क्योंकि कोरोना फिर से फैल रहा है अत: इस संबंध में पहले से ही तैयारी कर ली जाए। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत उन्होंने जिला प्रोवेशन अधिकारी से इस संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के विषय में उन्होंने चर्चा की और कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन की तिथि 17 जून से बढ़ाकर 22 जून कर दी जाए। नगर पालिका से उन्होंने कटहल नाले में अभी तक की हुई प्रगति के संबंध में पूछताछ की और कहा कि समय रहते इस कार्य को पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह विजन है कि गुजरात मॉडल की तरह उत्तर प्रदेश को भी विकसित किया जाए। सांसद नीरज शेखर, रविंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश साहू, विधायक केतकी सिंह भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed