फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Master's mathematics also failed

माहिरों की गणित भी हो गई फेल

Fri, 13 Oct 2017 10:53 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 13 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Master's mathematics also failed
चुनाव - फोटो : SELF
जिले के दो नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार की देरशाम राज्य निर्वाचय आयोग ने आरक्षण व्यवस्था जारी कर दी। ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष के पद पर चल रही तैयारी और तमाम अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। अब नए आरक्षण व्यवस्था के मुताबिक नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। उम्मीद के विपरीत नगर पालिका तथा नगर पंचायतों में आरक्षण होने से कई बड़े दिग्गज हतप्रभ हैं।
विज्ञापन


जिले की दो नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए लोग अपने-अपने हिसाब से जातीय समीकरण के आधार पर आरक्षण की गणित बैठा रहे थे। लेकिन, इन अटकलों पर उस समय विराम लग गया, जब राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार की देरशाम जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची के मुताबिक नगर पालिका परिषद बलिया के  अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है। जबकि, रसड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष पद को पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया था।
विज्ञापन


इसी प्रकार चितबड़ागांव नगर पंचायत अनारक्षित है। वहीं बैरिया, सहतवार, रेवती, बांसडीह, के अध्यक्ष पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होगा। उधर, मनियर, सिकंदरपुर और बेल्थरारोड के नगर पंचायत अध्यक्ष पद को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। आरक्षण की व्यवस्था जारी होने के बाद राजनीतिक समीकरण की बिसात बिछाने वाले वाले एक बार फिर से अपनी गणित बिठानी शुरू कर दी है। नगर पालिका बलिया में पिछड़ी सीट मानकर काफी लोगों ने तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गुरुवार को इसकी सूची जारी होते ही अटकलों पर विराम लग गया। अब कई जगहों पर नगर पालिका के आरक्षण कोटे में अध्यक्ष रहने वाले उम्मीदवारों को अनारक्षित होने के बाद जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed