फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mass marriage scheme: 150 poor daughters will be married from 76.50 lakhs

सामूहिक विवाह योजना : 76.50 लाख से होगी 150 गरीब बेटियों की शादी

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage scheme: 150 poor daughters will be married from 76.50 lakhs
बलिया। वर्ष 2022-23 में सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शासन की ओर से बतौर पहली किस्त 76.50 लाख जिला समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराया गया है। इस धनराशि से कुल 150 गरीब बेटियों की शादी होगी। विभाग की ओर से तैयारी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

गरीब परिवारों को बेटियों की शादी एक बड़ी चुनौती होती है। इस समस्या का समाधान के लिए
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है। इसके तहत इस वर्ष 150 गरीब बेटियों की शादी के लिए शासन की ओर से बतौर पहली किस्त 76.50 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए इसके लिए ब्लॉक व नगर पंचायत स्तर पर पात्रों से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2017 में इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत हुई। हालांकि वर्ष 2019 व 2020 में योजना कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित हुआ था। पिछले वर्ष कुल 973 जोड़े की शादी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से पहली किस्त मिल गई है। ब्लॉकों में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके बाद सामूहिक विवाह के आयोजन का समय व स्थान तय किया जाएगा।
- अभय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed