{"_id":"5df12c988ebc3e87e75c0b79","slug":"mass-marriage-177-married-seven-three-married-ballia-news-vns499301986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोहः 180 जोड़ों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोहः 180 जोड़ों ने लिए सात फेरे
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल व भाजपा नेता दिनेश
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जमुआंव स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 180 जोड़ों की शादी हुई। इनमें 177 जोड़ों ने सात फेरे लिए जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को घर गृहस्थी का सामान दिया गया और आशीर्वाद के साथ विदा किया गया।
सामूहिक विवाहोत्सव का उद्घाटन ग्राम्य विकास और संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा नेता व अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ तथा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। शादी समारोह में 177 हिंदू जोड़ों की शादी वेद मंत्रोच्चार के साथ कराई गई जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। मुस्लिम कन्याओं रेहाना, शबाना व सबनम का निकाह मौलवी से पढ़वाया गया। वहीं, काशी से आए वैदिक विद्वानों अभय पांडेय, अमित पांडेय व मिथिलेश पांडेय ने 177 हिंदू कन्याओं का विवाह पारम्परिक रीति रिवाज से संपन्न कराया। विद्वानों ने विवाह के क्रम में द्वारपूजा, डाल पूजा, पाणिग्रहण, सिंदूर दान कार्य संपन्न कराया। इसके बाद सभी जोड़े को वस्त्र, बर्तन, मिष्ठान, फल, संग घरेलू उपयोग के सामान प्रदान किया गया।
इस दौरान मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि बेटियां उनकी जिम्मेदारी हैं। इसको ध्यान में रखकर सामूहिक विवाह योजना लागू की गई है, जो आज धरातल पर उतरी है। इस योजना से दहेज जैसी कुप्रथा काफी हद तक दूर होगी। उन्होंने सभी जोड़े के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। नेता व अभिनेता दिनेश लाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक साथ 180 जोड़े की शादी नेक कार्य है। इस मौके पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, बीडीओ नगरा राम अशीष, शंभूनाथ आचार्य, अरविंद नारायण सिंह, शशि प्रकाश तिवारी, विपिन मिश्रा, गुड्डू पांडेय, धर्मराज सिंह विक्की आदि रहे। संचालन डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने किया। सुरक्षा की दृष्टि से उभाव, नगरा व भीमपुरा पुलिस मुस्तैद रही। विवाह समारोह में उभाव पुलिस ने चार चेन स्नेच महिलाओं को चिह्ति कर हिरासत में लिया।