बलिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा टीडी कालेज चैराहा पर सोमवार को राहगीरों में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। आम जनता से कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए सरकार और डाक्टरों द्वारा दिए गए निर्देशो/नियमों अक्षरश: पालन करने का आग्रह किया गया।
इस मौके परमिन्टू खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित में लगातार काम करती आयी हैं और आगे भी करती रहेगी। सपा नेता देवेन्द्र यादव ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में पूरा देश एक होकर बचाव के नियमों का पालन कर रहा है। हम लोगो का कर्तव्य हैं कि समाज सेवा में हम लोग बड़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेगें। सपा नेता रितेश मिश्रा पहाड़ी ने कहा कि महामारी के नाम पर भाजपा सरकार ने सरकारी धन का लूट-खसोट काम किया है। लेकिन समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित में कार्य करते रहते है।सपा नेता धनजी यादव ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ाई में हम हमेशा अपना योगदान देते रहेगें।सपा नेता दिलीप खरवार ने कहा कि समाजवादी सरकार के प्रदेश में आने पर कोरोना पीड़ित परिवारों का बीमा कराकर उनकी आर्थिक मदद की जायेगी। इस कार्यक्रम में अजय यादव, अजीत सिंह यादव, शैलेन्द्र यादव छोटकन, जलालूद्दीन जे0डी0, अवधेश यादव, गणेश यादव, शमीम अहमद, सरफराज खान, संतोष यादव ,प्रिन्स सिंह, बीरा खान, हरेंद्र गोड़, सुभाष यादव आदि रहे।