फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many travelers caught ticketless

कई यात्री पकड़े गए बेटिकट

Thu, 10 Sep 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 10 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Many travelers caught ticketless
माडल रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेटी चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को रेलवे पुलिस ने 29 यात्रियों को बेटिकट पकड़ लिया। बुधवार शाम भी कुल 15 यात्रियों को आरपीएफ ने बेटिकट पकड़ा था।
विज्ञापन


दोनों दिनों को मिलाकर कुल 44 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली गई। इस दौरान 21 छात्रों को भी गलत तरीके से यात्रा करते पकड़ा गया। छात्रों के हंगामा करने पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उनसे भी जुर्माना राशि वसूली गई।
विज्ञापन


आरपीएफ ने मजिस्ट्रेट रविकांत के निर्देशन में माडल रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेटी चेकिंग की गई। आरपीएफ ने कुल 29 बेटिकट यात्रियों को गलत तरीके से यात्रा करते पकड़ लिया। उनसे करीब 28 हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग में आरपीएफ प्रभारी संजय मिश्र, उपनिरीक्षक रवि कुमार, आरपीएफ के जवान अभय कुमार सहित दर्जनभर लोग मौजूद रहे। बेटिकट यात्रा के आरोप में पकड़े गए छात्रों की सूचना पर छात्रनेता विवेक सिंह स्टेशन पहुंच गए।


उनका आरोप था कि छात्रों को छोड़ने के लिए अवैध तरीके से दो-दो हजार रुपये मांगा जा रहा है। इस पर हंगामा की स्थिति आ गई।

थोड़ी देर में सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य, सीओ सिटी एससी रावत, महिला थानाध्यक्ष संध्या सिंह, शहर कोतवाल संदीप कुमार सिंह, ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय सहित कई पुलिसकर्मी पहुंच गए। आखिरकार छात्रों से पांच-पांच सौ रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed