फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Manager's clue not found even after four days

चार दिन बाद भी प्रबंधक का नहीं मिला सुराग

Thu, 23 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Manager's clue not found even after four days
चिलकहर/वाराणसी। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ गांव निवासी व श्रीरामचंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार सिंह के लापता होने की गुत्थी चार दिन बाद भी सुलझ नहीं सकी है। हालांकि वाराणसी के शिवपुर थाने की पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रबंधक के परिजनों ने बताया कि पुलिस की जांच में प्रबंधक अहमदाबाद एयरपोर्ट की फुटेज में एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखे गए हैं। जिसके बाद वाराणसी की पुलिस टीम गुजरात पुलिस के अधिकारियों के संपर्क में है। वहीं वाराणसी के शिवपुर थाने के निरीक्षक सुनील कुमार सिंघाल ने बताया कि प्रबंधक अभय कुमार सिंह के गांव के कई लोग सूरत में रहते हैं। वह बनारस से हवाईजहाज के जरिए अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद से शताब्दी एक्सप्रेस में उनका सूरत के लिए टिकट बुक था। परंतु अहमदाबाद से सूरत जाने के संबंध में कोई जानकरी नहीं मिल पाई है। बता दें कि सोमवार को प्रबंधक यूपी कॉलेज वाराणसी के पिछले गेट से लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed