{"_id":"56838717f9d8c6b0c61fe52f2ff6bdb2","slug":"man-s-body-was-found-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकता मिला युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 13 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के उचवार गांव के पास स्थित एक बगीचे में युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। शुक्रवार को शौच करने जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ से लटकती लाश देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पेड़ से उतार अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, ग्रामीण मौत को संदिग्ध बता रहे हैं।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के उचवार गांव निवासी संजय यादव (35) शुक्रवार की भोर में घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन कुछ देर बाद उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना शौच करने गए ग्रामीणों ने दी। गांव से सटे बागीचे में संजय का शव पेड़ से लटकता देख लोग अवाक रह गए।
संजय के मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां जुट गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
साथ ही पंचनामा करने के बाद अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, गांव के ही रामचंद्र यादव के तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या करने का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।