फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man arrested for murderous attack on father and son

Ballia News: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for murderous attack on father and son
बांसडीह। क्षेत्र के रुकुनपुरा में पुरानी रंजिश व रंगबाजी में शुक्रवार को एक मनबढ़ युवक ने दांव से हमला कर पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का गंभीर हाल में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के एक युवक राजेश सिंह से उसी गांव के युवक उत्तम उपाध्याय से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो कुछ देर बाद राजेश उनके दरवाजे पर हाथ मे दांव लेकर चढ़ गया और गाली देते हुए ललकारने लगा।
विज्ञापन

उसके विरोध में उतरे युवक उत्तम और उसके पिता विजय उपाध्याय से राजेश की मारपीट और छीनाझपटी होने लगी। इसी दौरान राजेश ने पिता पुत्र दोनों को दांव के कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि इस मारपीट में वह भी घायल हुए, लेकिन उसके हथियार ने पिता पुत्र दोनों को गंभीर हालत में ला दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंचीं पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। मामले में घायल विजय उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर राजेश सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना में घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed