फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Main accused in Rajendra murder case arrested

राजेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Main accused in Rajendra murder case arrested
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर मठिया पानी टंकी के पास सोमवार की दोपहर गजियापुर निवासी राजेंद्र यादव को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के छोटं भाई राजेश यादव की तहरीर पर गांव के ही गोपाल यादव, आजाद यादव, राजू यादव पुत्रगण दीन दयाल यादव तथा बबलू पटेल पुत्र श्याम सुंदर पटेल निवासी सलेमपुर मठिया के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी।पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में चारों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई राजेश यादव ने तहरीर में बताया कि एक नवंबर 2021 की दोपहर करीब एक बजे मेरे बड़े भैया राजेंद्र यादव परसपुर के पास अपनी पत्नी उर्मिला देवी और पुत्री शारदा देवी के साथ धान की पिटाई कर रहे थे। तभी गांव के ही गोपाल यादव पुत्र दीनदयाल यादव तथा उसके दो भाई आजाद यादव एवं राजू यादव पुत्र गण दीनदयाल यादव के बबलू पटेल पुत्र श्याम सुंदर पटेल निवासी सलेमपुर मठिया के साथ पानी टंकी में रोगार (जहर) डालने जा रहे थे। इनका मेरे ऑपरेटर भाई राजेंद्र यादव ने विरोध किया। इसी बीच गोपाल यादव ने अपने कट्टे से राजेंद्र यादव को उनकी पत्नी उर्मिला देवी और पुत्री शारदा देवी के सामने ही गोली मार दी। इससे राजेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 302 तथा 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी गोपाल यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहींष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं आरोपी के पास से एक तमंचा च एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed